अंतिम संस्कार से लौटते समय दीवाल में टकरा जाने से हुई मौत.
बसना थाना अंतर्गत 2 नवम्बर को 11.30 बजे ललित यादव पिता भगतराम यादव उम्र 65 साल निवासी धनापाली अपने भांजा सौदागर बगर्ती के अंतिम संस्कार में भाग लेने आया था. तथा अंतिम संस्कार के बाद वापस घर धनापाली अपने मो0सा0 सुपर एक्सल क्र0 सीजी 06 जीएन 3668 से जा रहा था कि खेमड़ा छांदनपुर रोड में हेमत सोनी के घर के पास मो0सा0 तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर अग्रवाल बाड़ा के दीवाल में टकरा गया और चोंट लगने से बेहोश हो गया.
जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल बसना लाये जहाँ डाक्टर द्वारा चेक करने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. जिसपर अपराध धारा 304ए भादवि पंजीबद्ध किया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें