मोटर सायकल को पीछे से मारी ठोकर. - CG Sandesh

मोटर सायकल को पीछे से मारी ठोकर.

थाना सांकरा अंतर्गत एनएच 53 रोड छाबडा पेट्रोल के पास मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि प्रेमशिला साहु 17 नवम्बर को अपने पति सीताराम साहु के साथ टीवीएस एक्सल क्रमांक CG 06 GM 8601 मे बसना से पिथौरा जा रही थी.

टीवीएस एक्सल को उसका पति सीताराम साहु चला रहा, जिनके पीछे मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GR 8375 आ रहा था. और जैसे ही वे सांकरा जाने के लिए मुड़ रहे थे उसी समय मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GR 8375 का चालक तेज व लापरवाही पूर्वक् चलाते हुए पीछे से उनके मोटर सायकल को ठोकर मार कर एक्सीडेंट किया जिससे उसके पति सीताराम साहु को सिर व पैर मे चोट आई. जिसे बसना अस्पताल से रिफर करने से महासमुंद जिला अस्पताल मे ईलाज कराया गया. वहीं मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें