पड़ोस के साथ अवैध संबंध है कहकर पति ने की मारपीट. - CG Sandesh

पड़ोस के साथ अवैध संबंध है कहकर पति ने की मारपीट.

महासमुंद थाना अंतर्गत पिटियाझर में तुम्हारा पड़ोस के साथ अवैध संबंध है कहकर पति द्वारा मारपीट करने से मामला दर्ज किया गया है. महिला ने बताया कि वर्ष 2010 में भुनेश्वर साहू से उसका विवाह हुआ था. और दो बच्चे है. लेकिन पिछले एक साल से उसका पति उसे तुम्हारा चरित्र ठीक नही है कहकर कई लोगो के साथ शक कर उसके साथ वाद विवाद मारपीट करते रहता है.


जिसे महिला परिवारिक विवाद समझकर एक दिन ठीक हो जायेगा सोचती थी किंतु उसके पति द्वारा 16 नवम्बर के रात्रि 09.30 बजे तुम्हारा हमारे पड़ोस के ही व्यक्ति से अवैध संबंध है कहकर गंदी गंदी गालिया देते हाथ मुक्का, लात घुंसा से मारपीट करते सीढ़िया से गिरा दिया. जिससे उसके कमर, पीठ एवं गला तथा दाहिना हाथ में चोंटे आई, और जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें