शराब भट्ठी के सामने से मोटर साइकल चोरी.
बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम मुडगांव में शराब भट्ठी के सामने से मोटर साइकल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि बिसाली ध्रुव निवासी ग्राम अंवराडबरी 19 नवम्बर को दोपहर करीबन 03:00 बजे अपने मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो क्रमांक CG 04 HY 7566 में शराब खरीदने देशी शराब भट्ठी बागबाहरा गया था.
जहाँ वह मोटर सायकल को लॉक कर शराब भट्ठी के सामने रखकर शराब लेने गया, और शराब खरीद कर वापस मोटर सायकल के पास आया तो वहां खडा किया मोटर सायकल नही था. जिसका आसपास पता तलाश करने पर नहीं मिला. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें