टेबल पंखा चालू नही होने पर रिपेयरिंग करते समय करेंट से चिपकक... - CG Sandesh

टेबल पंखा चालू नही होने पर रिपेयरिंग करते समय करेंट से चिपककर हुई मौत.

भँवरपुर पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार आज भँवरपुर बावा पारा में विधुत करेंट के चपेट में आकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मृतक महेश सिदार पिता विनोद सिदार सुबह 8 बजे के आस-पास नहाकर घर आया और घर मे रखे टेबल पंखा को चालू किया.

इस दौरान टेबल पंखा में कुछ खराबी आ गया था, जिसको महेश सिदार सुधारने लगा औऱ इस दौरान टेबल पंखा का प्लग को बोर्ड से नही निकाला गया था. जिसके चलते विधुत करेंट लगने से मौके पर घर मे ही महेश सिदार पिता विनोद सिदार की मृत्यु हो गयी.

मौके पर पहुंची भँवरपुर पुलिस को मृतक का शव टेबल पंखे से लिपटा हुआ मिला. बताया गया कि मृतक महेश सिदार की माँ घर के बाहर आंगन में थी कि अचानक घर के अंदर से चिल्लाने और गिरने की आवाज आयी, जिसके बाद घर वालों ने प्लग निकाल दिया. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें