दो मोटर साइकल आपस में भिड़े, मामला दर्ज - CG Sandesh

दो मोटर साइकल आपस में भिड़े, मामला दर्ज

थाना तुमगाव अंतर्गत मरौद नाका के आगे दो मोटर साइकल के आपस में भिड़ने पर काउंटर मामला दर्ज किया गया है. जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने पुलिस को बताया कि वह टिकेश्वर चंद्राकर व राजेश राजपूत के साथ सिरपुर जाने सोचकर टिकेश्वर के मोटरसायकल क्रं. CG 04 KZ 2032 हीरो HF डिलक्स काला कलर में तीनों बैठे, और सिरपुर में घुमने के बाद सिरपुर से घर जा रहे थे कि करीब रात्रि 08.10 बजे मरौद नाका के आगे सिरपुर कसडोल मार्ग ग्राम मरौद साहू किराना दुकान के पास मरौद तरफ से मो.सा. क्रं.CG 06 GS 4286 हीरो HF डिलक्स में दो व्यक्ति तेज गति लापरवाहीपूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे तीनों मो.सा. से नीचे गिर गये. एक्सीडेंट से जितेन्द्र दास मानिकपुरी के सिर में दाहिना पैर व बायां आंख के उपर चोट लगा है व उसके साथी राजेश राजपूत , टिकेश्वर चंद्राकर को भी चोट लगा.


जबकि अमरू ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई डोमार ध्रुव के साथ मोटरसायकल क्रं0 CG 06 GS 4286 लाल कलर हीरो HF डिलक्स से अपने गांव मरौद घर से ग्राम खमतराई अपने भाई श्यामलाल ध्रुव को लाने जा रहा था, कि रात्रि करीब 08.10 बजे मितेश्वर साहू के घर दुकान के सामने खमतराई तरफ से आ मो0सा0 क्रं0 CG 04 KZ 2032 हीरो HF डिलक्स काला कलर जिसमें तीन व्यकित बैठे थे उसका चालक द्वारा अपने मोटरसायकल को तेज गति लापरवाहीपूर्वक चलाकर सामने से उन लोग को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे उनका मो0सा0 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया अमरू ध्रुव व डोमार ध्रुव दोनों मो0सा0 से गिर गये. एक्सीडेंट से उसके भाई डोमार के सिर में गंभीर चोट लगा है खून बह रहा था. जिसके बाद 108 को फोन कर बुलाये और उपचार हेतु भेजे.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें