गाली देने से मना करने पर डंडे से मारने के लिए दौड़ाया.
थाना बसना अंतर्गत वार्ड नं0 10 में गाली देने से मना करने पर डंडे से दोड़ाने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि किरण भारद्वाज 15 नवम्बर के करीब 10.00 बजे रात्रि में अपने घर में थी. उसी समय उसके घर के सामने प्रेमलाल के साथ उसका देवर कमल के साथ विवाद हो रहा था. उसी समय कन्हैया टण्डन आया और उन लोगो को मां बहन की बुरी बुरी गालियां देने लगा. तब उसका देवर कमल और उसका पति कमलेश गाली गुप्तार देने से मना किये तो कन्हैया लडाई झगडा करके डंडे से मारने दौड़ाया तब उसके मोहल्ले के समीर खान, बसंत और मोहल्ले के बहुत से लोग आकर झगडा को छुडवाये हैं. वहीं जाते जाते कन्हैया टण्डन बोला कि आज तूम लोग बच गये नहीं तो जान से खत्म कर देता. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें