भूल गये मोबाइल को वापस लेने गये व्यक्ति के साथ मारपीट. - CG Sandesh

भूल गये मोबाइल को वापस लेने गये व्यक्ति के साथ मारपीट.

महासमुंद थाना में भूल गये मोबाइल को वापस लेने गये व्यक्ति के साथ मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.


पुलिस ने बताया कि कुंदन डोंगरे 15 नवम्बर के रात्रि 09.00 बजे कैसर खान के घर, सुभाषनगर में टीवी देखने गया था. टीवी देखते कुंदन डोंगरे अपना मोबाईल भूल गया था और वह अपने घर आ गया तब उसे पता चला कि उसका मोबाईल कैसर खान के यहां छुट गया होगा कहकर वापस कैसर खान के घर गया और अपना मोबाईल के बारे में पूछा तो कैसर खान गंदी गंदी गाली गलौज कर कालर पकड़कर उसके साथ मारपीट किया तथा जान से मार दूंगा कहकर धमकी देकर मारपीट किया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें