जबरन मुझे देख कर हस रहे हो कहकर ईट के टुकडे मारपीट.
थाना महासमुन्द अंतर्गत ग्राम परसदा में जबरन मुझे देख कर हस रहे हो कहकर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया 15 नवम्बर को राजू यादव और उसके साथी प्रीत ध्रुव, लोकेश ध्रुव साबुन फेक्ट्ररी के पास बैठ कर आपस में बात चीत कर रहे थे. कि करीबन शाम 04.00 बजे परसदा नयापारा का बंशी ध्रुव उन लोगो के पास आया और जबरन मुझे देख कर हस रहे हो कहकर राजू यादव को मां बहन की गंदी गंदी गालिया देने लगा. जिसे मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुये पास पडे ईट के टुकडे से राजू यादव सिर के बाये तरफ मारा जिससे खून निकल गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें