बिना मास्क के घूमने वालों पर लगाया गया जुर्माना - CG Sandesh

बिना मास्क के घूमने वालों पर लगाया गया जुर्माना

भानुप्रताप यादव. जशपुर जिला के बगीचा ब्लॉक में कोरोना संक्रमण के लिए शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देश को पालन ना करने वालों पर अब खैर नहीं. बगीचा एस.डी.एम रोहित व्यास के निर्देशानुसार तहसीलदार डॉक्टर तुलसीदास मारकम आर.आई. मिखेल, एकका पटवारी नागेंद्र एवं बाबू के के चौहान ने तहसील चौक में बिना मास्क लगाएं लोगों पर सख्त जांच शुरू कर दी. और लापरवाह बरत रहे वाहन चालक, बिना मास्क के घूमने वालों पर ₹100 रूपये का जुर्माना लगाया.

तहसीलदार डॉक्टर टी डी मार कम ने बताया कि अब बिना मास्क लगाए लोगों पर ₹100 का जुर्माना लगेगा. यह अभियान निरंतर चौक चौराहे पर चलेगा जब तक कोरोना सक्रमण की स्थिरता कम ना हो जाए. तब तक अभियान जारी रहेगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें