RCB vs SRH: आज विराट कोहली रच सकते है नया कीर्तिमान, मात्र ब... - CG Sandesh

RCB vs SRH: आज विराट कोहली रच सकते है नया कीर्तिमान, मात्र बनाने होंगे 40 रन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का एलिमिनेटर मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जा रहा है। इसमें हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

विराट की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले बल्लेबाजी करेगी। इस मैच में RCB के कप्तान विराट कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते है।

आईपीएल में 500 रन पूरे करने का मौका

आईपीएल 2020 में विराट कोहली 14 मैचों में तीन अर्धशतकों की बदौलत 460 रन बना चुके हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में कोहली आठवें नंबर पर है। अगर हैदराबाद के खिलाफ कोहली 40 रन बना लेते हैं तो इस आईपीएल में वह 500 का आंकड़ा छू लेंगे। ऐसा छठी बार आईपीएल इतिहास में होगा जब कोहली एक सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाएंगे। आईपीएल के इतिहास डेविड वार्नर ही एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने छह बार 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। वार्नर साल 2014 से लगातार हर सीजन में पांच सौ या उससे रन बनाते रहे हैं।

आपको बता दे कि ,यह मैच हारने वाली टीम टूर्नामेंट से सीधे बाहर हो जाएगी। जीतने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए 8 नवंबर को होने वाले दूसरे क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ना होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें