लड़का कहाँ है नहीं जानता कहने पर की मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

लड़का कहाँ है नहीं जानता कहने पर की मारपीट, मामला दर्ज

थाना महासमुन्द अंतर्गत ग्राम मौहारीभाठा में तुम्हारा लड़का कहा है कहकर मारपीट गाली गलौच करने से मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार राधु यादव मौहारी भाठा महासमुन्द में अपने परिवार सहित 4 नवम्बर को रात्रि में खाना खाकर कर सो गया था.

जहाँ राधु यादव को रात्रि करीबन 11.00 बजे घर के दरवाजे की तरफ जोर जोर से लात मारने की आवाज आयी, जिसपर राधु यादव उठकर जाकर दरवाजा खोल कर देखा तो बाहर में प्रदीप देवांगन ,केजू पटेल थे. जो राधु यादव को तुम्हारा लड़का रोहित यादव कहा है पूछे, जिसपर राधु यादव बोला की मै नहीं जनता हूं, तो इतने में प्रदीप देवांगन और केजू पटेल झुठ बोलता है कहकर आवेश मे आकर दोनो राधु यादव को गली में मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा नही बताओगे तो तुम्हे जान से मार देगे कहकर धमकी दिये. मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें