अरनव गोस्वामी के ऊपर पुलिस की ऐसी कार्यवाही प्रजातंत्र पर आघात स्वप्निल। जिले भर में पत्रकार सौंपेंगे ज्ञापन
पिथौरा- राष्ट्रीय चैनल आर भारत के संपादक अरनव गोस्वामी के ऊपर की गयी कार्यवाही को निंदनीय बताते हुवे श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी ने कहा कि एक पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार निंदनीय है।
ये प्रेस की आजादी पर हमला है आज जिस पुलिस ने अरनव को गिरफ्तार किया है
पूर्व में उसी पुलिस ने कोर्ट को पर्याप्त साक्ष्य ना होने की बात कही थी
और अगर पुलिस को किसी प्रकार से पूछताछ करनी थी तो नोटिस भेजकर भी बुलाया
जा सकता था। अरनव के साथ व परिवार जनों के साथ पुलिस का रवैया मीडिया जगत
के लिये बेहद चिंताजनक है। जिले भर में श्रमजीवी पत्रकार संघ महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपेगा ज्ञापन ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें