मेढापाली से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

मेढापाली से अवैध शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने 2 नवंबर 2020 को मुखबिर से सूचना पर ग्राम मेढापाली में एक व्यक्ति से अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि ग्राम मेढापाली पहुंचकर मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया जहां एक व्यक्ति मिला जिसे अपना नाम पता पुछने पर अपना नाम बद्रिका प्रसाद बारीक पिता नेहरू लाल बारीक उम्र 43 वर्ष साकिन मेढापाली थाना सरायपाली का रहने वाला बताया.

तथा वह अपने पास रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक जरकिन में 04 लीटर महुआ शराब का होना बताया. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें