IPL क्रिकेटट मैच में सट्टा खिलवाते 01 आरोपी गिरफ्तार, IPL सट... - CG Sandesh

IPL क्रिकेटट मैच में सट्टा खिलवाते 01 आरोपी गिरफ्तार, IPL सट्टा पर थाना सिंघोडा एवम सायबर सेल की कार्यवाही

महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने IPL क्रिकेट मैच के मदद्ेनजर समस्त थाना/चैकी प्रभारियों को सट्टा-पट्टी खेलने व खिलाने वालो पर नजर रखकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था साथ ही सायबर सेल टीम को आॅनलाईन IPL सट्टा-पट्टी खेलने वालो पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया। सायबर सेल की टीम को सूचना मिली सिंघोडा थाना क्षेत्र में बैंगलोर एवं दिल्ली केपिटलस मैच में बालिंग, बैंटिंग एवं मैच के अंतिम परिणाम पर रूपयें पैसे का दांव लागाकर आॅनलाईन IPL क्रिकेट मैच सट्टा खेला जा रहा है।

सायबर सेल की टीम सरायपाली क्षेत्र के कुछ नामचीन सटोरियों को चिन्हांकित कर उसपर नजर रखी हुई थी कि मुखबीर से सूचना मिला की N.H.53 सर्विस रोड हेतु ढाबा बटकी के पास सिंघोडा में एक व्यक्ति आई0पी0एल0 सट्टा खेला रहा है। सायबर सेल एवं थाना सिंघोडा की टीम तत्काल बटकी सर्विस रोड पहुचकर घेराबंदी करके मुखबीर के बताए अनुसार एक व्यक्ति को कार के साथ पकड़ा जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक ठाकुर पिता सीताराम ठाकुर उम्र 37 साल सा0 निवासी वार्ड नो 10 ईमली भाटा राठौर आटा चक्की थाना महासमुन्द जो कि आईपीएल क्रिकेट मैंच का लाईन नम्बर लेकर सट्टा खिलवा रहा था।

आईपीएल क्रिकेट मैंच सट्टा-पट्टी खिलाने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग हुंडई ई20 कार कीमती 02 लाख, 01 नग मोबाईल वीवो कम्पनि का कीमती 12000 रूपयें, 01नग कीपैड मोबाइल 1000 रु नग सट्टा-पट्टी,01 नग डाट पेन, नगदी रकम 4150 रूपयें 217150 रु जुमला कीमती को जप्त कर थाना सिंघोडा में धारा 4क जुआ एक्ट की तहत कार्यवाही की गई है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक  मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी(पु) सरायपाली  विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोडा चंद्रकांत साहू एवं सायबर प्रभारी संजय सिंह राजपूत, प्रआर. अश्विनी मार्कण्डेय मिनेश सिंह आर हेमंत नायक, योगेन्द्र दुबे, युगल पटेल त्रिनाथ प्रधान, ललित यादव,संदीप भोई ,शुभम पाण्डेय, रवि यादव, अजय जांगड़े,दिनेश जायसवाल,मनोहर साहू द्वारा की गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें