पुलिस जवान की दुर्घटना में मृत्यु, खमेड़ा निवासी सिंघोडा थाना... - CG Sandesh

पुलिस जवान की दुर्घटना में मृत्यु, खमेड़ा निवासी सिंघोडा थाना में थे पदस्थ.

कल सिंघोडा थाना में पदस्थ सौदागर बगर्ति की दुर्घटना में मृत्यु हो गयी. सिंघोडा थाना प्रभारी चन्द्रकान्त साहू ने दुख प्रकट करते हुए बताया कि कल सरायपाली से सिंघोडा आते वक्त किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया. जिससे उनकी मृत्यु हो गई.

बताया गया कि हादसा नेशनल हाइवे 53 पर चट्टीगिरोला और बोथलीडीह गांव के बीच हुआ, आरक्षक अपनी बाइक से जा रहा था. इसी बीच अज्ञात ने उसे ठोकर मार दी, जिससे आरक्षक की मौत हो गयी. बताया गया कि बसना ब्लॉक के खमेड़ा निवासी सौदागर बगर्ति थाना सिंघोडा में पदस्थ थे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें