किराए के मकान में फंदे से झूलता मिला 32 वर्षीय युवक, जांच मे... - CG Sandesh

किराए के मकान में फंदे से झूलता मिला 32 वर्षीय युवक, जांच में जुटी पुलिस.

बसना के एक कपड़ा दुकान में काम करने वाले युवक की लाश किराए के मकान में फंदे से झूलते हुए मिली है. युवक बसना थाना अंतर्गत ग्राम खेमड़ा में किराए के मकान में रह रहा था. जिसका नाम त्रिभुवन भोई पिता कैलाश भोई निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर पिथौरा विकासखंड का बताया गया है.

बसना टीआई लेखराम ठाकुर ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बन्द था. बसना हाई स्कूल मार्ग स्थित पानी टंकी के पास राजेश नायक के घर पर अज्ञात कारणों से पंखे लटकाने वाले हुक पर गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया है.

जानकारी के अनुसार युवक को मकान मालिक ने अंतिम बार कल सुबह 10 बजे के आस पास देखा था. देर शाम तक जब उसके कमरे से कोई आवाज या हलचल नही हुई और खिड़की से देखने पर युवक फांसी में झूलता हुआ पाया गया. जिसके बाद आसपास के लोगों एवं कोटवार सरपंच को बुलाकर बसना थाना में इसकी जानकारी दी गई. , मामले में पुलिस जांच में जुटी है, साथ ही शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें