IPL सट्टा पर थाना सरायपाली एवम  सायबर सेल  की कार्यवाही,  01... - CG Sandesh

IPL सट्टा पर थाना सरायपाली एवम सायबर सेल की कार्यवाही, 01 आरोपी गिरफ्तार।

महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने IPL क्रिकेट मैच के मदद्ेनजर समस्त थाना/चैकी प्रभारियों को सट्टा-पट्टी खेलने व खिलाने वालो पर नजर रखकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था साथ ही सायबर सेल टीम को आॅनलाईन IPL सट्टा-पट्टी खेलने वालो पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया। सायबर सेल की टीम को सूचना मिली सरायपाली थाना क्षेत्र में मुम्बई इंडियन एवं दिल्ली केपिटलस मैच में बालिंग, बैंटिंग एवं मैच के अंतिम परिणाम पर रूपयें पैसे का दांव लागाकर आॅनलाईन IPL क्रिकेट मैच सट्टा खेला जा रहा है।

सायबर सेल की टीम सरायपाली क्षेत्र के कुछ नामचीन सटोरियों को चिन्हांकित कर उसपर नजर रखी हुई थी कि मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम झिलमिला फारेस्ट नाका सराईपाली में एक व्यक्ति आई0पी0एल0 सट्टा खेला रहा है। सायबर सेल एवं थाना सराईपाली की टीम तत्काल झिलमिला पहुचकर घेराबंदी करके मुखबीर के बताए अनुसार एक व्यक्ति को पकड़ा जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम हेमन्त साहू पिता सनेही साहू उम्र 34 साल सा0 निवासी ग्राम कढ़ारी थाना बारहद्वार जिला जांजगीर चम्पा हाल मुकाम झिलमिला वार्ड नो 08 थाना सरायपाली बताया जो कि आईपीएल क्रिकेट मैंच का लाईन नम्बर लेकर सट्टा खिलवा रहा था।

आईपीएल क्रिकेट मैंच सट्टा-पट्टी खिलाने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग मोबाईल वीवो कम्पनि का कीमती 5000 रूपयें, 01 नग सट्टा-पट्टी,01 नग डाट पेन, नगदी रकम 2780 रूपयें जुमला कीमती 7780 रूपयें को जप्त कर थाना सरायपाली में धारा 4क जुआ एक्ट की तहत कार्यवाही की गई है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी(पु) सरायपाली श्री विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी सरायपाली वीणा यादव एवं सायबर प्रभारी संजय सिंह राजपूत, सउनि0मुरलीधर भोई प्रआर. मिनेश सिंह आर हेमंत नायक, योगेन्द्र दुबे, युगल पटेल त्रिनाथ प्रधान, ललित यादव,संदीप भोई ,शुभम पाण्डेय, रवि यादव, अजय जांगड़े द्वारा की गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें