बढ़ई का काम करने प्रतिदिन बाइक से सरपंच के घर जाने वाला, काम... - CG Sandesh

बढ़ई का काम करने प्रतिदिन बाइक से सरपंच के घर जाने वाला, काम करके वापस आते वक़्त बाइक अनियंत्रित होकर पलटा, मौके पर मौत ..

मौत कब आ जाए यह कोई नहीं जानता ऐसा ही घटना एक व्यक्ति के साथ घटित हुआ जो रोजमर्रा के द्वारा अपना दिन चलता था और बढ़ई का काम करता था। प्रतिदिन की तरह व्यक्ति बढ़ई का काम करने के लिए घर से निकला हुआ था। तभी बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया और मौत के मुंह मे समा गया ।

पूरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्रीडिपा का है जहां नुन्दरहा निवासी हीरालाल यादव कुछ दिनों से बढ़ई का काम करने के लिए रायकेरा सरपंच के घर जा रहा था। प्रतिदिन के जैसे मृतक 30 अक्टूबर को भी अपने मोटरसाइकिल पकड़कर बढाई का काम करने गया था। तभी परिवार वालों को संतराम यादव ने शाम के वक्त फोन कर बताया कि हीरा हीरालाल यादव अपने बाइक से दर्रीडिपा मोड़ के पास गिरकर बेहोश पड़ा हुआ है।

इसके बाद परिवार वाले घटनास्थल पर पहुचे। जहां बढ़ाई बेहोश पड़ा हुआ था। मुह, हाथ पैर व सिर में चोट लग कर खून बह रहा था। डायल 112 को सूचना दिए जाने का बाद 112 के सहायता से अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने चेक कर मौत होना बताया।

घरघोड़ा पुलिस ने 304 के तहत मामला दर्ज कर मामले की विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें