पुरानी बातों को लेकर महिला से गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मार... - CG Sandesh

पुरानी बातों को लेकर महिला से गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट

थाना महासमुंद अंतर्गत वार्ड नंबर 07 नयापारा में पुरानी बातों को लेकर गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि नसरिन कुरैशी जो की अपनी बच्ची कुमारी तैयबा कुरैशी के साथ किराये में रहती है 28 अक्टूबर को वह शाम 06:00 बजे शोरूम से काम करके किराये के मकान नयापारा आ रही थी कि दलदली रोड रेल्वे फाटक के पास राजमोहम्मद कुरैशी मिला. जो पुरानी बातों को लेकर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर के वहां से भाग गया. जिससे नसरिन कुरैशी के दांये हाथ में दर्द हो रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें