एसडीएम नंद कुमार चौबे ने अपने बच्चे के जन्मदिन पर जरूरतमंद मरीज को रक्तदान किया...
एसडीएम नंद कुमार चौबे ने गुरुवार को अपने बच्चे के जन्मदिन पर एक जरूरतमंद मरीज को रक्तदान किया। मरीज चांपा क्षेत्र का रहनेवाला है तथा सारंगढ़ के एक हॉस्पिटल में ऑपरेशन के लिए भर्ती हुआ है।
उन्होंने ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया है। विदित हो कि एसडीएम नंदकुमार चौबे अब तक 25 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं। प्रत्येक तीन माह पश्चात नियमित रूप से रक्तदान करते हैं। एसडीएम ने मरीज के परिजनों से भी मुलाकात कर मरीज की स्थिति का जायजा लिया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें