मोटर सायकल से गिरकर मौत मामला दर्ज - CG Sandesh

मोटर सायकल से गिरकर मौत मामला दर्ज

थाना बागबाहरा अंतर्गत यश रेस्टोरेन्ट के पास मोटर सायकल से गिरकर मौत होने से मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि दिनांक 27 अक्टूबर 2020 के दिन मृतक पुनाराम देवांगन काम से अपने मोटर सायकल क्र. CG 06 GH 8385 में अपने दोस्त राजेश सोनवानी के साथ बागबाहरा से खरियार रोड जा रहा था. मोटर सायकल क्र. CG 06 GH 8385 को पुनाराम देवांगन चला रहा था.

इसी दौरान करीबन 11:00 बजे NH 353 मेन रोड, यश रेस्टोरेन्ट बागबाहरा के पास पहुंचा था कि पुनाराम देवांगन द्वारा अपनी मोटर सायकल क्र. CG 06 GH 8385 को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर NH 353 मेन रोड के डिवाइडर से टकराने से आयी चोट से पुनाराम देवांगन मृत्यु हो गया है। मामले में आरोपी मोटर साइकल चालक के विरूध्द अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें