कोरोना संक्रमण को बढ़ते देखते हुए ,पुलिस एक बार फिर सड़क व विभिन्न चौक चौराहों पर,बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों पर कार्यवाही
लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए रायगढ़ पुलिस एक बार फिर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर मुस्तैद हो गई है ।शाम होते ही शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर रायगढ़ पुलिस बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों पर कार्यवाही शुरू कर दी है।
शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर रायगढ़ पुलिस द्वारा बिना मास्क के घर से निकलने वाले लोगों को रोककर फाइन काट रही है ।
शहर के कोतवाली क्षेत्र में कोतवाली थाना प्रभारी एस एन सिंह अपने टीम के साथ मुस्तैद है तो वही शहर के केवडाबाड़ी, शाहिद चौक पर कोतवाली पुलिस बिना मास्क के घूमने वालो पर कार्यवही कर रही है।
शहर के चक्रधर नगर क्षेत्र में चक्रधर नगर थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह एवं टीम सिग्नल चौक पर मुस्तैद है जहां बिना मास्क के आने जाने वाले लोगों पर कार्यवाही की जा रही है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें