राजधानी में अज्ञात युवक की लाश मिलने से फैल गई सनसनी....धारदार हथियार से हमले के निशान शरीर हुवा खून से लथपथ....
राजधानी रायपुर के रांवाभाटा क्षेत्र में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक का शरीर खून से लथपथ है. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है. मामले की जांच में खमतराई पुलिस जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान भी है. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है. मृतक की उम्र करीब 30-35 साल की बताई जा रही है. मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची है और लोगों से पूछताछ कर रही है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें