पड़कीपाली डबरी के पास से 3 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

पड़कीपाली डबरी के पास से 3 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब जप्त.

सांकरा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति से पड़कीपाली जाने का रास्ता, डबरी के पास से अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पड़कीपाली जाने का रास्ता डबरी के पास रोड किनारे पहुंच कर रेड कार्यवाही किया गया. जहाँ एक व्यकित् रोड किनारे एक सफेद झोला लेकर खडा था. जिसे उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम पुनीतलाल बंजारा पिता नाथुराम बंजारा उम्र 40 साल निवासी पडकीपाली का रहने वाला बताया.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाल रंग के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन मे 3 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब किमती 600 रुपये जप्त कर धारा 34(1)क आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें