ओडिसा और छत्तीसगढ़ के सीमा में भाजपा कार्यकर्ता के साथ 3 तीन ... - CG Sandesh

ओडिसा और छत्तीसगढ़ के सीमा में भाजपा कार्यकर्ता के साथ 3 तीन बाईक सवार युवकों द्वारा मारपीट.

छत्तीसगढ़ और ओडिसा के बॉर्डर पर एक भाजपा कार्यकर्ता और मीडिया प्रभारी के साथ 3 अज्ञात लोगो द्वारा मारपीट के घटना को अंजाम दिया गया है.  मिली जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर 2020 को दोपहर करीब 3 बजे सिंघोड़ा थाना अंतर्गत पंड़कीपाली (मल्दामाल) में सत्यप्रकाश साहू निवासी कुसमीसरार (मिडीया प्रभारी भाजपा मण्डल बलोदा, पूर्व सोशल मिडीया प्रभारी भाजपा विधानसभा सरायपाली) अपने निजी काम से पुत्र के साथ ओडिशा जा रहे थे,  उनके  साथ दुसरी बाईक मे उनके एक मित्र भी थे जो आगे चल रहे थे.

इसी दौरान मल्दामाल तरफ से पंड़कीपाली सीमा मे पीछे से तीन युवक एच एफ डीलक्स गाडी़ नम्बर CG06 GS 9188 से आये और गाडी़ रोकने के लिए आवाज लगाए. और गाड़ी रोकने के बाद उटपटांग मारपीट करने लगे, तभी  सत्य प्रकाश साहू के पुत्र ने इसका मोबाइल मे फोटो ले लिया लिया.

मारपीट के बाद तीनों मौके से तुरंत फरार हो गये,  सत्य प्रकाश साहू ने हेलमेट पहन रखा था, जिसके वजह से उन्हें सुरक्षा मिली. वहीं घटना के बाद पीड़ितों ने टोल फ्री नम्बर 112 डायल कर पुलिस विभाग की सहायता ली. और मामले में पुलिस से शिकायत करते हुए बाईक सवार युवकों पर कार्रवाई की मांग की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें