बिना अनुमति गाँव के स्कूल से काट दिए गए पेड़, राजस्व और वन वि... - CG Sandesh

बिना अनुमति गाँव के स्कूल से काट दिए गए पेड़, राजस्व और वन विभाग करेगी कार्रवाई

देशभर में पर्यावरण रक्षा के के लिए प्रतिवर्ष वृक्षारोपण और पेड़-पौधे को बचाने के नाम पर लाखो रु खर्च किया जाता है. लेकिन आज भी कुछ ऐसे लोग हैं जो वृक्षारोपण के नाम पर भ्रष्टाचार करतें है तो कुछ बेवजह बड़े वृक्ष को भी काटने से पीछे नहीं हटते. तो कहीं जंगलों पर अवैध रुप से अतिक्रमण कर जंगलों के विनाश का सिलसिला जारी है.

पंचायत जनप्रतिनिधी भी ऐसा करने से पीछे नहीं हटते, जिले में कई बार सरपंचों को अवैध रूप से पेड़ की कटाई करने के लिए धारा 40 के तहत बर्खास्त किया गया है. लेकिन सरायपाली जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रेतनडीह के प्रतिनिधियों को इस कार्रवाई का किसी भी प्रकार का कोई भय नहीं है.

मामला ग्राम पंचायत प्रेतनडीह के आश्रित ग्राम बगाइजोर का है.  जहाँ गांव के स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के नाम पर लगाए गए कई बड़े-बड़े पेड़ो को काट गिराया गया है. बगाइजोर प्राथमिक शाला के बाउंड्री के अंदर कई बड़े-बड़े पेड़ो को काट दिया गया है. इन पेड़ों को पंचायत के सरपंच अथवा सचिव द्वारा कटवाने की जानकारी मिली है.

बताया गया है कि बिना अनुमति लिए ही स्कूल से पेड़ो को काटा गया है, पूरे मामले में एसडीएम कुणाल दुतावात और वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दिया गया है. जिसमे जांच और कार्यवाही करने की बात कही गयी है.

वही इस मामले में ग्राम पंचायत के सचिव अजय भोई से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल बन्द आया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें