छत्तीसगढ़ क्राईम: पति के साथ घर  से बाहर घूमने निकले महिला से... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ क्राईम: पति के साथ घर से बाहर घूमने निकले महिला से छेड़छाड़ कर हूटिंग करने वाले नशे में धुत रईसजादों को गम्भीर धाराओं में अपराध दर्ज कर पुलिस ने भेजा जेल......

24 अक्टूबर 2020 राजधानी रायपुर में महिला से छेड़छाड़ कर हुटिंग करने वाले नशे में धुत दो रईसजादों को पुलिस ने गिरफ्तार कर गम्भीर धाराओं में केश दर्ज कर जेल भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए डीडी नगर थाना प्रभारी योगिता खापरडे ने बताया कि रात के वक्त महिला ने सूचना दी थी की दो नशे में धुत व्यक्तियों द्वारा उससे छेड़खानी की जा रही है जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया और फिर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के पश्चात न्यायालय के आदेशानुसार दोनों आरोपियों को जेल दाखिला कराया गया।

थाना प्रभारी योगिता ने कहा कि घटना गोल चौक के पास की है जहां आरोपी विपिन झा और कमल परवानी घर से निकले दंपत्ति को देखते हुए हुटिंग कर रहे थे व महिला के लिए आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया जिस पर पति के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने की भी कोशिश की गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें