मोटर सायकल ने लडकी को ठोकर मारा मामला दर्ज - CG Sandesh

मोटर सायकल ने लडकी को ठोकर मारा मामला दर्ज

बागबाहरा थाना अंतर्गत पिथोरा चौक में मोटर सायकल द्वारा एक लडकी को ठोकर मारने का मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 22 अक्टूबर के शाम करीबन 6-7 काब्या गुप्ता पिता कुंदन प्रसाद गुप्ता को किसी मोटरसायकल वाले ने ठोकर मार दिया है. जिसपर कुंदन अपने घर आया तो देखा कि घर के सामने भीड इकट्ठा था. जहाँ पूछने से पता चला कि हीरो आई. स्मार्ट स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG 04 LP 0290 के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर कुंदन घर के सामने खडी काब्या गुप्ता को सामने से ठोकर मार दिया. जिससे उसे चोट लगने से ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल बागबाहरा में इलाज के बाद रायपुर रिफर किया गया. मामले की शिकयत पर मोटर साइकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें