नगर पालिका के कार्यों में पारदर्शिता होना आवश्यक : हरदीप सिंह रैना
सराईपाली वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद हरदीप सिंह रैना ने नगर पालिका सराईपाली में चार ज्ञापन दिए जिसमें उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों से मांग की है कि नगर पालिका के वाहनों में होने वाले डीजल पेट्रोल के व्यय को नियमित रूप से हर माह सार्वजनिक करें माह मार्च के बाद से अब तक डीजल पेट्रोल का मासिक व्यय सार्वजनिक नहीं किया गया है नगर पालिका के कार्यों में पारदर्शिता होना आवश्यक है.
पार्षद
रैना ने अपने दूसरे आवेदन में मांग की है कि सराईपाली के मुख्य मार्ग में पानी का
छिड़काव नियमित रूप से किया जाए विशेषकर श्री अग्रसेन चौक झिलमिला चौक तथा झिलमिला
टाउन हॉल के सामने क्योंकि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क में मिट्टी मुरूम डाल
दिए जाने के कारण उड़ने वाली धूल से व्यवसाय तथा आमजन परेशान है पार्षद रैना ने
पानी छिड़काव में होने वाले खर्च का भुगतान लोक निर्माण विभाग सराईपाली से लिए
जाने की बात भी कही..
वार्ड क्रमांक 4 में विद्युत पोल विस्थापन का कार्य पिछले एक दशक से लंबित है नगर पालिका तथा विद्युत विभाग अधिकारी वार्ड वासियों की इस मांग को लेकर लगातार सिर्फ आश्वासन देते आए हैं वार्ड वासी कई बार धरना प्रदर्शन अनशन कर चुके हैं पुराने विद्युत पोल वह तारों की चपेट में आकर अब तक आधा दर्जन से अधिक लोग अपनी जान गवा चुके हैं इसके बावजूद प्रशासन का इस और ध्यान ना देना चिंताजनक है पार्षद रैना ने कहा जल्द प्रशासन उचित कदम उठाते हुए पोल विस्थापन का कार्य नहीं करता है तो अन्न जल क्या कर आमरण अनशन किया जाएगा !
पार्षद हरदीप सिंह रैना ने अपने दिए गए एक और ज्ञापन में मांग की है कि प्रधानमंत्री पथ विक्रेता योजना अंतर्गत सराईपाली नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्ड में सर्वे कराकर पथ विक्रेता छोटे दुकानदारों को योजना का लाभ दिया जाए पार्षद रैना ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण ऐसा नहीं हो रहा और छोटे दुकानदार इस योजना का लाभ पाने से वंचित हो रहे हैं अधिकारियों को संज्ञान लेते हुए सराईपाली नगर के गरीब पथ विक्रेता हितग्राहीयों तक योजना का लाभ पहुंचाना चाहिए, अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करते हैं तो संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को उनके कार्य में लापरवाही की शिकायत की जाएगी.