करोडों की हेराफेरी के फरार आरोपी उलखर सेवा सहकारी समिति अध्य... - CG Sandesh

करोडों की हेराफेरी के फरार आरोपी उलखर सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष राजू निषाद एवं साथी डमरूधर चंद्रा गिरफ्तार..चित्रकोट से पकड़ाये...3 आरोपी अभी भी चल रहे फरार..

उलखर सेवा सहकारी समिति का अध्यक्ष मास्टरमाइंड राजू निषाद आखिर मुखबीर की सूचना पर पकड़े गये ।

करोड़ो के धान व बारदाने का घोटाला बाज राजू निषाद को सारंगढ़ पुलिस ने चित्रकोट से मुखबीर की सूचना पर पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

मुख्य आरोपी के साथ ही सह आरोपी डमरूधर चन्द्रा भी पुलिस के गिरफ्त में आ गया है जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है ।हालाकि तीन और आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है , जिन्हें थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने जल्द पकड़ने का दावा किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें