शा. उ. मा. वि. पीढी में कार्यालय का ताला तोडकर सामान चोरी. - CG Sandesh

शा. उ. मा. वि. पीढी में कार्यालय का ताला तोडकर सामान चोरी.

थाना तुमगाव अंतर्गत शा. उ. मा. वि. पीढी में कार्यालय का ताला तोडकर सामान चोरी करने वालों पर मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने बताया कि शासकीय उच्च माध्यमिक विघालय, पीढी में दिनांक 15.10.2020 के शाम 06 बजे से दिनांक 16.10.2020 के सुबह 06 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर रात्रि में शा.उ. मा. वि. पीढी का ताला तोडकर प्राचार्य कार्यालय से शासकीय सामाग्री जिसमें प्राचार्य की टेबल की समाग्री, खेल सामाग्री व परीक्षा विभाग की आलमारी से 02 नग लैपटाप कुल जुमला कीमती 74070 रूपये को चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें