चंद्रपुर क्षेत्र में अवैध बिक्री करने के उद्देश्य से गांजा ल... - CG Sandesh

चंद्रपुर क्षेत्र में अवैध बिक्री करने के उद्देश्य से गांजा ले जाते व्यक्ति को बरमकेला पुलिस ने पकड़ा...आरोपी घनश्याम पटेल से 1.3 Kg. गांजा, मोबाइल जप्त....

रायगढ़ के बरमकेला थाना क्षेत्र में गांजा की अवैध तस्करी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।कल मुखबिर सूचना पर झनकपुर चौक बरमकेला में गांजा रेड कार्यवाही किया गया । आरोपी घनश्याम पटेल पिता आनंदराम पटेल उम्र 60 वर्ष निवासी कांशीडीह थाना चंद्रपुर जिला जांजगीर चांपा को मोटर सायकल होंडा ड्रीम युगा क्रमांक CG11-AM-2507 में ग्राम नावापारा की ओर से गांजा लेकर आता पकड़ा गया है ।

आरोपी ने गांजा को चंद्रपुर में अवैध रूप से बिक्री करने के लिये लेकर आना बताया , जिसके पास से मादक पदार्थ गांजा वजन 01 किलो 300 ग्राम एवं उसकी बाइक को जप्त किया गया है । आरोपी के विरूद्ध थाना बरमकेला में धारा 20 (B) NDPS Act की कार्यवाही की गई है । इसके पूर्व दिनांक 15 अक्टूबर को बरमकेला पुलिस द्वारा बोलेरो एवं मोटर सायकल वाहन से कुल 13 K.g. गांजा जप्त किया गया था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें