सरायपाली :   डॉक्टर और वन कर्मी  सहित दुष्कर्म  के  चार आरोप... - CG Sandesh

सरायपाली : डॉक्टर और वन कर्मी सहित दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार.

बलौदा चौकी अंतर्गत एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले डॉक्टर और उसके तीन दोस्तों को पुलिस ने आज गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर लक्ष्मण मेहर निवासी ग्राम किचड़ी ने एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया और उसे शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी लक्ष्मण के दोस्तों में भी उस युवती के साथ दुष्कर्म किया.

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने चार लोगों पर अपराध दर्ज किया है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि डॉक्टर के दो और उसके साथियों ने उसके साथ अलग-अलग जगह दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. बलौदा चौकी पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसमे डॉक्टर लक्ष्मण मेहर किचड़ी, रंजन बुड़ेक ग्राम किचड़ी, अर्जुन मांझी ग्राम गेर्रा, जी कि वन विभाग में है, जबकि एक अन्य आरोपी ग्राम बलौदा का है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें