04 लीटर महुआ शराब जप्त.
तेन्दुकोना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सरायपाली की ओर से ठाकुरदिया कला तरफ एक काले रंग के पीट्ठू बैग में अवैध शराब परिवहन करते एक व्यक्ति को पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर के बताये स्थान पर एक व्यक्ति को काले रंग के पिट्ठू बैग टांगकर सरायपाली की ओर से आते समय रोककर पूछताछ किया गया. जिसने अपना नाम कन्हैया विश्वकर्मा होना बताया एवं पिट्ठू बैग के अंदर के रखे सामान के बारे में पूछने पर एक पीले रंग के 5 लीटर वाले जरीकेन में 04 लीटर महुआ शराब कीमती 400 रूपये का होना बताया. जिसपर पुलिस ने कृत्य धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें