35 पौवा अंग्रेजी शराब का परिवहन करते पकड़ा गया. - CG Sandesh

35 पौवा अंग्रेजी शराब का परिवहन करते पकड़ा गया.

बागबाहरा पुलिस ने 14 अक्टूबर 2020 को मुखबिर की सूचना पर पिथौरा चौक बागबाहरा के पास एक मोटर सायकल से अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि पिथौरा चौक बागबाहरा गया मुखबिर सूचना के आधार पर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GG 3562 के आने पर घेराबंदी कर मोटर सायकल सवार से पुछताछ किया. जिसमे दीपेश सोनवानी पिता स्व. पुरूषोत्तम सोनवानी उम्र 31 वर्ष वार्ड नं. के मोटर सायकल के सामने बांये हैण्डल में रखें बोरी पर 35 पौवा अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब प्रत्येक में 180-180 Mlजुमला 6300ML कीमती 4200 रूपये मूल्य का बरामद हुआ.

जिसपर पुलिस ने 35 पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की शराब व शराब परिवहन में उपयोग किये हुए मोटर सायकल सुपर स्पलेण्डर क्रमांक CG 06 GG 3562 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 25000/रूपये मूल्य का, कुल जुमला 29200 रूपये को जप्त कर मौके अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें