पडोसी के द्वारा गाली गलौच कर झगडा विवाद करने पर मामला दर्ज. - CG Sandesh

पडोसी के द्वारा गाली गलौच कर झगडा विवाद करने पर मामला दर्ज.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम अठारहगुडी वार्ड नं 11 में पुरानी रंजीश को लेकर गाली गलौच कर झगडा विवाद करने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि कुशल निषाद 12 अक्टूबर को शाम के 04:00 बजे के करीबन उसके पडोसी निक्का ठाकुर एवं उसकी पत्नी लता ठाकुर के द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर गाली गलौच कर झगडा विवाद किया गया. जो 13 अक्टूबर को सुबह 07:00 बजे पडोसी निक्का ठाकुर एवं उसकी पत्नी लता ठाकुर द्वारा फिर से एक राय होकर कर मां बहन की गाली गलौच कर हाथ मुक्का से कुशल निषाद व उसकी पत्नी संगीता निषाद को मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने पडोसी निक्का ठाकुर व लता ठाकुर के विरुद्ध धारा294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध किया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें