कृषि उपज मंडी के सामने धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने वाल... - CG Sandesh

कृषि उपज मंडी के सामने धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने वाला गिरफ्तार.

बसना पुलिस को कल कृषि उपज मंडी बसना के सामने रोड में एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार हथियार (कत्ता) लेकर हवा में लहराते हुये लोगों को डराते धमकाते हुये मिला है, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि फोन से सुचना मिला कि कृषि उपज मंडी बसना के सामने रोड में प्रेमसिंग डड़सेना नामक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार हथियार लेकर हवा में लहरा रहा है. तथा आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है. सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहाँ कृषि उपज मंडी बसना के सामने रोड में एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार हथियार (कत्ता) लेकर हवा में लहराते हुये लोगों को डराते धमका रहा था.

जिसपर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और उस व्यक्ति से पुछताछ करने पर वह अपना नाम प्रेमसिंग डड़सेना पिता मानसिंग डड़सेना उम्र 20 वर्ष, वार्ड नं 13 मानसिंग कामप्लेक्स बसना का निवासी होना बताया. पुलिस ने उक्त आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार(कत्ता) को अपने कब्जे में रखकर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध्द किया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें