ऑटो चालक ने दबंगई की हद पार की.. महिला आरक्षक को ऑटो चालक ने... - CG Sandesh

ऑटो चालक ने दबंगई की हद पार की.. महिला आरक्षक को ऑटो चालक ने मारा थप्पड़...!कुचलने की भी कोशिश....हिरासत में निकलेगी अकड़..

धमतरी। जिले में एक ऑटो चालक की गुंडागर्दी सामने आई है। आरोपी चालक ने महिला आरक्षक से विवाद किया। इस दौरान महिला को एक थप्पड़ भी जड़ दिया। इसके बाद आरक्षक को रौंदने का भी प्रयास किया। जानकारी के अनुसार आरोपी ऑटो चालक सिग्नल तोड़कर आगे निकल रहा था, इस दौरान महिला आरक्षक ने ऑटो को रोककर लापरवाही पर फटकार लगाई। इतना सुनने के बाद चालक का गुस्सा इतना बढ़ गया कि महिला आरक्षक को ही थप्पड़ जड़ दिया।

इसके बाद महिला आरक्षक को मारने की नियत से ऑटो चलाकर रौंदने का भी प्रयास किया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें