घर का कुछ काम नहीं करती है कहकर पिता ने पुत्री पर किया जानले... - CG Sandesh

घर का कुछ काम नहीं करती है कहकर पिता ने पुत्री पर किया जानलेवा हमला, रायपुर रिफर

बसना थाना अंतर्गत ग्राम जाडामुडा में हत्या करने के नियत से टंगीया से हमला करने पर एक व्यक्ति को ईलाज हेतु रायपुर रिफर किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जाडामुडा में आज सुबह 06.30 बजे दिलीप कुमार की भाभी कांती ने बताया कि  प्रिती के पापा प्रिती को घर का कुछ काम नहीं करती है कहकर हो हल्ला कर गाली गलौच कर हांथ में टंगिया लेकर आज जान से मारूंगा कहकर चिल्ला रहा है.

जिसपर दिलीप अपने भैया को  समझाने भाभी कांती के साथ उसके घर गया तो देखा कि प्रिती खाट में खुन से लथपथ बेहोश पडी थी. प्रिती के पापा छबीलाल हांथ में टंगिया लेकर बाडी के रास्ते से जंगल तरफ भाग रहा था जिसे दिलीप के द्वारा दौडा कर पीछा किया गया जो जंगल का फायदा उठाकर भाग गया.

बताया गया कि छबीलाल द्वारा टंगीया से प्रिती को हत्या करने के नियत से मारने से,  प्रिती के गले, जबडा में गंभीर चोंटे आई. जिसके बाद प्रिती को ईलाज हेतु एम्बुलेंस 108 में बिठाकर सरकारी अस्पताल बसना लाये थे जहां से उसे ईलाज हेतु रायपुर रिफर कर दिये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने छबीलाल पसायत उम्र 44 साल   के विरुद्ध धारा 294-IPC, 307-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें