कम्प्यूटर एवं मोबाईल सेंटर में हुई चोरी मामला दर्ज.
थाना खल्लारी अंतर्गत भीमखोज में मारूति कम्प्यूटर एवं मोबाईल सेंटर दुकान में चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है. गोविन्द पटेल ने पुलिस को बताया कि उसके दुकान से अज्ञात व्यक्ति ने 7,8 नग की-पेड मोबाईल, कम्प्यूटर व मोबाईल एसेसरीस कीमती लगभग 20,000/- रूपये चोरी कर ले गया है।
जिसकी जानकारी उसके पडोसी ने फोन पर दी. तब गोविन्द पटेल अपनी दुकान आकर देखा कि रात्रि में उसके दुकान में कोई व्यक्ति सेंध लगाकर दुकान पर कीमती सामान चोरी कर ले गया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें