देशी अंडा लेने आये व्यक्ति का महिला को अकेली देख डोल गया नियत.. हाथ- बाँह खींच करने लगा छेड़खानी..! सरिया पुलिस ने किया अपराध दर्ज…
सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है जहां एक महिला ने छेड़खानी करने वाले आरोपी के खिलाफ सरिया थाने में अपराध दर्ज कराई है। महिला द्वारा ग्राम पुजेरीपाली का लुकु सतनामी पिता रतनु सतनामी उम्र करीब 50 वर्ष द्वारा छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है । पीडिता बताई कि आज दिनांक सुबह 09/00 बजे घर में अकेली थी।
इसका पति गांव में मजदूरी करने गया था, तभी लुकु सतनामी देशी अंडा लेने घर आया और जबरजस्ती घर अंदर चलो कहकर खींचतान कर रहा था तो शोर मचाई जिससे पडोस की महिला आ गई तो लुकु सतनामी अपनी सायकल लेकर भाग गया । पीडिता बताई कि इसके पहले भी कई बार लुकु सतनामी छेड़छाड़ किया है । पीडिता के रिपोर्ट पर थाना सरिया में आरोपी के विरूद्ध धारा 354, 354(ख) IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें