महासमुंद पुलिस ने गांजा बिक्री करने वाले पर की कर्यवाही
महासमुंद पुलिस 10 अक्टूबर 2020 को मुखबीर की सूचना पर मनीराम निर्मलकर को अपने घर के बाजू में अवैध रूप से गांजा बिक्री करने हेतु एक प्लास्टिक सफेद नीले रंग की बोरी में गांजा भरकर छिपाकर रखे हुए पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये अनुसार मनीराम निर्मलकर के घर पहुंच कर घेराबंदी कर रेड किया. जहां मनीराम निर्मलकर पिता केजऊराम निर्मलकर उम्र 47 अपने घर के बाजू में अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा एक प्लास्टिक सफेद नीले रंग की बोरी में भरकर बिक्री करने हेतु रखना स्वीकार किया. जो कुल 1900 ग्राम कीमती करीब 9500 रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) नार0 एक्ट पंजीबद्ध किया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें