बरसात के दिनों ग्रामीणों का मुख्य मार्ग पर  चलना हो जाता है... - CG Sandesh

बरसात के दिनों ग्रामीणों का मुख्य मार्ग पर चलना हो जाता है दूभर.

ग्राम पंचायत रेमड़ा के समसिया में मुख्य सड़क पर कीचड़ से हालत खराब है। लोगों का कहना है कि कई बार पंचायत प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद सफाई नहीं कराई है।
नालियों के अभाव में पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर जाता है, जो कुछ समय बाद कीचड़ का रूप ले लेता है।

कीचड़ से होकर गुजरने वाले वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो जाते हैं।  ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मुख्य सड़क मार्ग व नहर के रास्ते में कीचड़ से ग्रामीणों में रोष है।  गंदगी में मक्खी मच्छर पनप रहे हैं, जिससे लोग मौसमी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। क्षेत्र की जर्जर सड़कें भी जलभराव के कारण कीचड़ को बढ़ावा दे रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें