आज केड़ार थाने का उद्घाटन करेंगे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू...ड... - CG Sandesh

आज केड़ार थाने का उद्घाटन करेंगे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू...डी जी पी अवस्थी की रहेगी गरिमामय उपस्थिति..

केड़ार थाने का उद्घाटन आज होगा, इसे लेकर पुलिस विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है।  थाने का उद्घाटन अखिल भारतीय कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ सरकार के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ,डीजीपी डीएम अवस्थी करेंगे।  जिसकी जानकारी सारंगढ़ थाने के प्रभारी आशीष वासनिक ने देते हुए बताया सरकार के आदेश पर सारंगढ़ पुलिस थाना को अपग्रेड करके ग्रामीण क्षेत्र को केड़ार थाने में तब्दील कर दिया है। 


थाने का उद्घाटन कार्यक्रम प्रातः 11 बजे आयोजन होगा जिसमें जिले के एसपी संतोष कुमार सिंह व क्षेत्रीय विधायक उत्तरी गनपद जांगड़े मुख्यरूप से उपस्थित रहेंगे ।अलावा इसके क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ,आम नागरिक व पत्रकरो को आमंत्रित किया गया है।

दो दशक पूर्व केड़ार क्षेत्र नक्सलियों के आवागमन का मार्ग रहा है, उसी ग्राम पंचायत केड़ार में आज थाना का उद्घाटन होने जा रहा है । जिससे आम जनता को जो 25 किलोमीटर की यात्रा करके सारंगढ़ थाना में अपराध पंजीबद्ध करवाना पड़ता था, सारंगढ़ थाना आने की आवश्यकता नहीं होगी । वे अपना रिपोर्ट केड़ार थाने में करवा सकते हैं ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें