आगे पीछे करते हुए लापरवाह ड्रायवर ने ट्रक को चढ़ा  दिया दूसरे... - CG Sandesh

आगे पीछे करते हुए लापरवाह ड्रायवर ने ट्रक को चढ़ा दिया दूसरे ड्रायवर के ऊपर, दीवार से चिपकर हुई मौत.

स्टेट वेयर हाऊस बसना में कल एक ड्रायवर के लापरवाही ने एक दूसरे ड्रायवर की जान ले ली. मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्र0 CG 04 JA 5771 का चालक ट्रक को SWC गोदाम बसना में चावल खाली करने आया था. जहाँ वह गोदाम क्र0 04 के पास ट्रक को आगे पीछे कर तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाकर ट्रक क्र0 CG 04 JA 2989 का चालक मोहन यादव निवासी चौलिक पारा बसना को सामने से ठोकर मारकर दीवाल में टकरा दिया. जिससे मोहन यादव को कमर ,पेट में आयी चोंटो के कारण मौके पर दीवाल से चिपक कर दर्दनाक मौत हो गया. और घटना स्थल से ड्रायवर भाग निकला.

मामले में बसना पुलिस ने ट्रक को थाना लाया है और चालक के ख़िलाफ 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

इस तरह के एक लापरवाह ड्रायवर के चलते एक व्यक्ति को जान से हाथ धोना पड़ा. इधर इस मामले में बसना पुलिस जांच में जुट गई है. इधर ट्रक ड्रायवर संघ के 1 सदस्य ने बताया कि ट्रक को श्याम सुंदर डड़सेना जो कि डोंगरिपाली का है चला रहा था.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें