बागबाहरा पुलिस ने जप्त की अवैध शराब. - CG Sandesh

बागबाहरा पुलिस ने जप्त की अवैध शराब.

बागबाहरा पुलिस ने 04 अक्टूबर 2020 को मुखबीर की सूचना पर पुराना शराब भट्ठी राम कुमार गैरेज के बाजू पिथौरा चौक बागबाहरा के पास आरोपी सन्टी कुमार गोलानी पिता गोविन्द कुमार गोलानी उम्र 27 साल साकिन वार्ड नं0 08 गुरूद्वारापारा थाना बागबाहरा के कब्जे से 10 पौवा देशी प्लेन शराब, कीमती 800 रूपये, 12 पौवा GOA Special अंग्रेजी शराब कीमती 1440 रूपये तथा बिक्री का नगदी रकम 240 रूपये जप्त किया.

तथा वार्ड नं0 14 पोटरपारा बागबाहरा में आरोपीया संतोषी चन्द्रकार पति सुनील चन्द्रकार उम्र 38 साल निवासी वार्ड नं0 14 पोटरपारा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के कब्जे से एक पीले रंक के थैला में 9 पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल शराब कीमती 1080 रूपये एवं 14 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1120 रूपये को जप्त किया.

मामले में पुलिस ने उपरोक्त आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34 (A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें