आबकारी विभाग के अफसरों ने तोड़ा स्कूल का ताला, संचालक ने पुलिस में की शिकायत.
चिवराकूटा में प्रायवेट स्कूल का संचालन किया जा रहा है, कल स्कूल संचालक के गैरमौजूदगी में वहां के शटर का ताला तोड़ने का आरोप आबकारी विभाग के अधिकारीयों पर लगाया गया है. जिसकी शिकायत सिंघोड़ा थाना प्रभारी से की गई है. ख़बर है कि तोड़फोड़ के दौरान जिला आबकारी अधिकारी भी मौजूद थे.
शिकायत के अनुसार कल शाम 4:30 से 5:30 के मध्य महासमुन्द और सरायपाली की आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चिवराकुटा निवासी मोहन गुप्ता के घर में छापा मारा गया. उसके बाद मोहन गुप्ता के घर से निकल कर, स्कूल संचालक को बिना किसी सूचना दिये अधिकारीयों द्वारा स्कूल में जाकर ताला एवं दरवाजा को तोड़कर अंदर घुस कर वहां रखे सामानों को क्षति पहुंचाया है.
बताया
गया कि प्रकाश गुप्ता द्वारा बारंबार अधिकारियों को विद्यालय के संबंध में बताये
जाने एवं बार-बार मना करने के बावजूद भी यह निंदनीय कृत किया गया. जिसपर उक्त
मामले में संलिप्त आबकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चिन्हाकित कर उनके
विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है.
वहीं
सिंघोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि स्कूल के पास एक व्यक्ति के घर में ही अवैध शराब
मिलने पर संदेह के आधार पर स्कूल का ताला तोड़ा गया था.