भलेसर से 19 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त.  - CG Sandesh

भलेसर से 19 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त.

महासमुंद पुलिस ने 1 अक्टूबर 2020 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम भलेसर में नदिया किनारे बरगद पेड़ के नीचे एक व्यक्ति से अवैध शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि ग्राम भलेसर नदिया किनारे बरगद पेड़ के नीचे एक व्यक्ति एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर शराब रखा था. जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकडे जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम नरसिंग सिन्हा पिता नोहर सिन्हा उम्र 45 साल सा0 भलेसर थाना व जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया तथा थैला के अंदर तलाशी लेने पर संदेही नरसिंग सिंहा के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 19 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180ml भरी हुई जुमला 3420 ml कीमती 1520 रूपये रखे मिला. जिसे जप्त कर आरोपी नरसिंग सिन्हा का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें