बैंक के सामने पहुँची सरायपाली पुलिस तो दुकान छोड़कर भाग निकले... - CG Sandesh

बैंक के सामने पहुँची सरायपाली पुलिस तो दुकान छोड़कर भाग निकले 2 दुकानदार.

सरायपाली पुलिस ने 27 सितम्बर को मुखबीर की सूचना पर ग्राम तोरेसिंहा में आशीष मेहेर नाम के व्यक्ति को जिला सहकारी बैंक के सामने मुर्गा दुकान खोलकर लाकडाउन का उल्लंघन कर बिक्री करने पर मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने बताया कि ग्राम तोरेसिंहा स्थित घटनास्थल में आशीष मेहेर पिता गिरधारी मेहेर उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम तोरेसिंहा जिला सहकारी बैंक के सामने मुर्गा दुकान खोलकर बिक्री कर रहा था जो पुलिस के पहुंचने पर पुलिस को देखते ही भाग गया.

वही दूसरी कार्यवाही गिरधारी मेहेर उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम तोरेसिंहा का जिला सहकारी बैंक के सामने किराना दुकान खोलकर बिक्री कर रहा था जो पुलिस के पहुंचने पर पुलिस को देखते ही भाग गया.

उक्त व्यक्तियों द्वारा लाकडाउन जिसके तहत कोविड 19 प्रकरणों की रोकथाम एवं चैन को तोड़ने के लिए सम्पूर्ण महासमुंद जिला क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है, का उल्लंघन करते दुकान खोलकर बिक्री करते पाया गया. जिसपर दोनों ही आरोपी द्वारा उक्त लाकडाउन आदेश का उल्लंघन करते हुये कोरोना वायरस से मानव जीवन स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को खतरा उत्पन्न करना एवं संक्रमण फैलाने की प्रबल संभावना उत्पन्न करने का कार्य करते धारा 188, 269,270 भादवि एवं एपिडेमिक डीसीज एक्ट 1897 की धारा 3 का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें